Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद किया, VIDEO:चोरी के शक में बंद करके धमकाता रहा, बच्चा रोया तो दोबारा बंद किया

    17 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में चोरी के शक में दुकानदार ने 7 साल के बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। करीब 1 मिनट तक बच्चा बंद रहा। इस दौरान लोगों के पूछने पर आरोपी युवक बच्चे को गालियां देता रहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा का है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी का कहना है कि रोज दुकानों से बच्चे चोरी कर रहे थे, इसलिए सबक देने के लिए ऐसा किया था। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… शेखपुर खिचरा के रहने वाले इमरान का 7 साल का बेटा अनस सोमवार को एक दुकान से कुछ सामान लेने गया था। इसी दौरान पास में दुकान किए आजाद पुत्र जाहिद ने अनस को पकड़ लिया। आजाद उस पर चोरी का आरोप लगाने लगा। बच्चा रोते हुए मना करता रहा, लेकिन आरोपी उसे पकड़कर दुकान के अंदर ले गया। बच्चे को धमकाकर फिर से बंद किया आरोपी ने बच्चे को दुकान में रखे डीप फ्रीजर में बंद कर दिया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें किसी के पूछने पर आरोपी युवक बच्चे को बुरी तरह गालियां दे रहा है। एक बार बॉक्स खोला बच्चे को धमकाया और पूछा दोबारा चोरी करेगा। बच्चा मना करता रहा इसके बाद फिर से आरोपी ने फ्रीजर बंद कर दिया। बच्चे के ऊपर गुस्सा निकालता रहा आरोपी आरोपी चिल्लाता रहा कि इन बच्चों ने जीना आफत कर रखा है। सुबह से ये बच्चे निकल पड़ते हैं और चोरी करना शुरू कर देते हैं। आज ये पकड़ में आया है। करीब 1 मिनट तक बच्चा फ्रिज के अंदर ही बंद रहा। किसी ने मामले की जानकारी बच्चे के पिता और पुलिस को दी। पिता तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकलवाया। पुलिस ने आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे का मेडिकल कराया जा रहा है। पिता बोले- सामान लेने गया था पिता पिता इमरान ने बताया कि मैं ट्रैक्टर-टाली से ढुलाई का काम करता हूं। मेरे 10 बच्चे हैं। 4 बेटे और 6 बेटियां हैं। बेटा अनस 8 वें नंबर का है। अनस प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को वो दुकान पर सामान लेने गया था, जहां आरोपी ने उसे फ्रिज में बंद कर दिया। बच्चे के काफी देर तक नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की और बाद में घटना का पता चला। घटना के बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी की डेंटिंग-पेंटिंग की दुकान है। सोमवार को बच्चे ने आजाद की दुकान से कुछ सामान उठा लिया था। इसी मामले में बच्चे को सजा देने के उद्देश्य से आरोपी ने उसे 1 मिनट के लिए फ्रिज में बिठा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ----------------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. पति ने पत्नी, 2 बच्चों की हत्या करके जान दी:मुजफ्फरनगर में बहन को ईदी देने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों के शव एक कमरे में मिले हैं। कमरा अंदर से बंद था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पति फंदे पर लटका मिला। पत्नी जमीन और दोनों बच्चे फर्श पर पड़े थे। बेटा 2 साल का और बेटी 1 महीने की थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में केवाईसी अधूरी, OTP समस्या से उपभोक्ता परेशान:5 दिन बाद डिलीवरी; 6 की जगह 8 अंकों का OTP मांगने से नहीं मिल रही गैस
    Next Article
    श्रावस्ती में हुआ अपराजिता कार्यक्रम:छात्राओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास पर दिया गया जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment