Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में हुआ अपराजिता कार्यक्रम:छात्राओं को मिला सशक्तिकरण का मंत्र, आत्मनिर्भरता और कौशल विकास पर दिया गया जोर

    15 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, हरिहरपुररानी में मंगलवार को 'अपराजिता' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अश्विनी कुमार पाण्डेय ने की। जिन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा, कौशल और आत्मबल ही महिलाओं को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी पूंजी हैं। इस अवसर पर शाहिद अहमद और अशोक कुमार सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद सत्र के दौरान छात्राओं ने शिक्षा, करियर और सामाजिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनके अधिकारियों ने उत्साहवर्धक और व्यावहारिक उत्तर दिए। आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने छात्राओं को बाढ़, भूकंप और अग्निकांड जैसी आपदाओं से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने सर्पदंश से बचाव और सांप के काटने की स्थिति में दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में महिलाएं केवल घरेलू कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि नौकरी और स्वरोजगार के क्षेत्रों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने कौशल को पहचानने और सही दिशा में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जो स्वरोजगार और स्वावलंबन को बढ़ावा दे रही हैं। कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने इसे प्रेरणादायक बताया और आत्मनिर्भर, जागरूक तथा सशक्त बनने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में बच्चे को डीप फ्रीजर में बंद किया, VIDEO:चोरी के शक में बंद करके धमकाता रहा, बच्चा रोया तो दोबारा बंद किया
    Next Article
    गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बार एसोसिएशन का इलेक्शन कल:11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में, सुबह 10 बजे से होगी वोटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment