Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग:बाउंड्री तोड़ रहे थे आरोपी, रोकने गए तो जान से मारने की कोशिश की

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में खेत की बाउंड्री को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट की गई और उन पर फायरिंग भी हुई। फायरिंग में वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने 3 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। भाजपा नेता दीपक भाटी हरोड़ा मोड़ के निवासी हैं। उनका खेत सिंभावली के नए बाईपास सर्विस रोड के पास है। दीपक भाटी ने बताया कि 3 मार्च को उन्होंने अपने खेत की रेडीमेड बाउंड्री कराने के लिए मजदूर भेजे थे। इसी दौरान पड़ोसी खेत मालिक नत्थू सिंह (ग्राम बढ़डा निवासी) मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ गाली-गलौज कर बाउंड्री का काम रुकवा दिया। फोन पर बातचीत के बाद बन गई थी बाउंड्री दीपक भाटी ने फोन पर नत्थू सिंह से इस बारे में बात की, जिस पर नत्थू सिंह ने उन्हें बाउंड्री नहीं बनने देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। हालांकि, बाद में बाउंड्री का काम पूरा करा लिया गया था। आरोप है कि 9 मार्च की सुबह दीपक भाटी अपने ड्राइवर अमित और साथी रिजवान के साथ खेत पर बाउंड्री देखने पहुंचे। वहां उन्होंने देखा कि नत्थू सिंह अपने पुत्र पवन और सोनवीर के साथ मिलकर बाउंड्री तोड़ रहा था। जब दीपक भाटी ने इसका विरोध किया, तो तीनों आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। ड्राइवर और साथी ने बचाई जान दीपक भाटी के अनुसार, नत्थू सिंह ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की, जबकि पवन और सोनवीर ने भी उनके साथ मारपीट की। शोर सुनकर ड्राइवर अमित और साथी रिजवान मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों के चंगुल से बचाया। जान बचाने के लिए गाड़ी की तरफ भागे इसी दौरान आरोपी पवन ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। जब दीपक भाटी अपनी जान बचाने के लिए गाड़ी की ओर भागे, तो उन पर फायर कर दिया गया। हालांकि, वे बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद दीपक भाटी ने सिंभावली थाने में नत्थू सिंह, पवन और सोनवीर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में सिलेंडर की किल्लत:रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर, कारोबारियों ने सरकार से कालाबाजारी रोकने की मांग की
    Next Article
    युवक को पीटने वाले दबंगों का फायरिंग करते हुए VIDEO:प्रयागराज में 30 मिनट में आरोपियों ने दो वारदातें कीं, दो लोगों को पीटा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment