Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में दुष्कर्म के दो दोषियों को 20 साल जेल:पॉक्सो कोर्ट ने 8 साल पुराने मामले में 1-1 लाख का जुर्माना लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में आठ साल पुराने दुष्कर्म के एक मामले में दो आरोपियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) कोर्ट ने दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि यदि दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह फैसला बुधवार को जनपद संभल के विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने सुनाया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने अमित पुत्र यश कुमार और टीकाराम पुत्र महेंद्र को दोषी करार दिया। इन दोनों पर किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप था। न्यायाधीश ने जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को देने और शेष राशि राज्य सरकार के पक्ष में जमा करने के निर्देश दिए हैं। दोषियों द्वारा जेल में बिताई गई अवधि को इसी सजा में समायोजित किया जाएगा। पीड़िता के भाई ने थाना पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि दोनों आरोपियों ने उसकी बहन को गन्ने के खेत में खींच लिया था। वहां तमंचे के बल पर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़िता फटे कपड़ों में घर पहुंची थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धार्मिक नारे लगाने पर सोशल मीडिया एक्टिविस्ट की पिटाई:रेजीडेंसी में पत्थर से पैर तोड़ा, डेढ़ माह बाद दर्ज कराई रिपोर्ट
    Next Article
    महराजगंज में डायल-112 की स्कार्पियो और अर्टिगा कार में भिड़ंत:दो महिला पुलिसकर्मी समेत तीन घायल, स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment