Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में महिला का फंदे से लटका मिला शव:दरवाजा तोड़कर नीचे उतारी लाश, किराए के कमरे में रहती थी

    5 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के सिटी कोतवाली इलाके के प्रीत विहार मोहल्ले में सोमवार रात को एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के मुताबिक गढ़ के गांव बागड़पुर निवासी 30 सरिता एक निजी कंपनी में कार्यरत थी। वह हापुड़ के प्रीत विहार में किराए के मकान में अकेले रहती थी। दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। देर रात मामले की सूचना पड़ोसियों को मिली तो खिड़की से झांककर देखने पर उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्राचार्य की कोशिशों से मेडिकल कालेज की राह आसान होगी:सामने रेलवे ओवरब्रिज बनने व अकबरपुर हाईवे के फोरलेन बनने से मार्ग है संकरा
    Next Article
    'भारत में सारे ठेके गुजरातियों के पास':अलीगढ़ में अजय राय का भाजपा पर हमला, बोले- किसानों का हक चुनिंदा व्यापारियों को बेचा जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment