Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीमद्भागवत कथा ने दिखाया जीवन का मार्ग, नंदी धाम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

    2 hours ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज|फतेहपुर फतेहपुर स्थित नंदी धाम परिसर में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे रात्रि का आयोजन अत्यंत भक्ति एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास चित्रकूट निवासी कथावाचक विवेक महाराज ने दूसरे दिन भागवत कथा के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके ओजस्वी व मधुर वचन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक ने भगवान की महिमा, भक्ति की शक्ति तथा सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन का सही मार्ग दिखाती है। उन्होंने ध्रुव चरित्र और प्रह्लाद भक्ति जैसे प्रसंगों का वर्णन करते हुए बताया कि सच्ची श्रद्धा और अटूट विश्वास से भगवान की कृपा अवश्य प्राप्त होती है। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी यदि व्यक्ति सच्चे मन से भगवान का स्मरण करे, तो उसके जीवन के कष्ट दूर हो सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। उपस्थित श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण में तल्लीन रहे। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के शेष दिनों में भी विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों का वाचन किया जाएगा। नंदी धाम परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा एवं फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण और भी पावन प्रतीत हो रहा है। कथा के सफल संचालन में स्थानीय ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। श्रद्धालुओं में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:फ्रांस के प्रेसिडेंट मैक्रों तीन दिन के दौरे पर भारत पहुंचे
    Next Article
    जोरडीहा में 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का कुंजविलास के साथ समापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment