Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में दूल्हा स्टेज पर बेहोश होकर गिरा:दुल्हन फूट-फूटकर रोई, बोली- वह नशे में था, मेरी जिंदगी खराब हो गई; शादी में हंगामा

    9 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में शनिवार रात जयमाला स्टेज पर दूल्हे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह गश खाकर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। यह देख अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन फूट-फूटकर रोने लगी। शादी रोकनी पड़ी। दूल्हे की हालत देखकर उसके घरवाले घबरा गए। आनन-फानन में दूल्हे को परिजन गढ़ रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि दूल्हे का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। इस कारण यह स्थिति बनी। दूल्हे की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुल्हन अंजली लगातार रोए जा रही थी। घर की महिलाओं ने उसे ढांढस बंधाया। दुल्हन ने कहा, ‘मेरी जिंदगी खराब हो गई। वह जयमाला के स्टेज पर नशे में था। उसके मुंह से स्मेल आ रही थी।’ लड़की ने शादी से मना कर दिया। वर और वधू पक्ष में नोकझोंक भी हुई। आखिरकार बारात लौट गई। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। अब सिलसिलेवार पूरी घटना जानिए… गाजियाबाद से आई थी बारात गाजियाबाद के विजय नगर निवासी महेंद्र सिंह के बेटे मिंटू की बारात शनिवार रात हापुड़ आई थी। बारात में डीजे पर नाच-गाना चल रहा था और माहौल खुशनुमा था। दूल्हा भी अपने दोस्तों और परिजनों के साथ डांस कर रहा था। द्वार पूजा के बाद जयमाल की रस्म शुरू हुई। दूल्हा मिंटू स्टेज पर पहुंचा। दुल्हन भी आ चुकी थी। तभी मिंटू को अचानक चक्कर आने लगे। वह स्टेज पर गिर पड़ा। यह देख दुल्हन पक्ष और बारातियों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तुरंत दूल्हे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। दूल्हे के दोस्त ललित शर्मा ने बताया कि मिंटू अब ठीक है, लेकिन इस घटना के चलते शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और कार्यक्रम रोकना पड़ा। घटना के बाद माहौल बिगड़ गया। दुल्हन पक्ष ने नाराजगी जताते हुए बारात को रोक लिया और शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि दूल्हे पक्ष के लोगों के साथ अभद्रता की गई और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, जिससे विवाद बढ़ गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को शादी समारोह में फायरिंग होने की झूठी सूचना दे दी। डेढ़ घंटे तक मैरिज हॉल में हंगामे की स्थिति सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जांच में फायरिंग की बात पूरी तरह गलत निकली। करीब एक से डेढ़ घंटे तक मैरिज हॉल में हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर स्थिति को शांत कराया। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर शराब के नशे में होने का आरोप लगाया, जबकि दूल्हा पक्ष ने इसे खारिज किया। साथ ही दहेज में स्कॉर्पियो कार की मांग को लेकर भी विवाद की बात सामने आई है। दुल्हन के जीजा का कहना है कि दूल्हा नशे में था। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके नशे में होने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि लड़की की जिंदगी बर्बाद हो गई। पहले लड़के पक्ष की बड़ी कार की डिमांड थी। लेकिन समझा बुझाकर छोटी कार देने की बात हुई थी। दूल्हे को स्टेज पर दौरा पड़ा दुल्हन अंजली ने कहा- मेरी जिंदगी ख़राब हो गई, मेरे स्टेज पर जाते ही, उसे दौरा पड़ गया था। उसकी बतीसी बिछ गई थी। वह दांत भींच रहा था। अंजली ने कहा, दूल्हे के घर वालों की तरफ से कार की डिमांड की गई थी। जिसे उसके पिता ने जैसे-तैसे कर्जा लेकर कार दी। स्टेज पर वह नशे में था। मुंह से स्मेल आ रही थी। थाना प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया- पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने पर ऐसा कुछ नहीं मिला। जयमाला के दौरान दूल्हे की तबीयत खराब होने के कारण हड़बड़ी में अफवाह फैल गई थी, जबकि मौके पर फायरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... बेटी की शादी कराके लौट रहे मां-बाप-भाई की मौत:दो ड्राइवर, पालतू कुत्ते की भी जान गई; मऊ में ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो यूपी के मऊ में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसे में मां-बाप-भाई समेत 5 लोगों की मौत हो गई। परिवार रांची में बेटी की शादी कराके स्कॉपियो से गोरखपुर लौट रहा था। तड़के 3 बजे हाईवे पर अचानक स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई। डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लेन में चली गई। सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेजी दिखाती पुलिस, सख्त कार्रवाई शुरू! अलवर गैंगरेप केस में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, जल्द मिलेगा इंसाफ
    Next Article
    अयोध्या में 6 घी ब्रांडों पर लगा बैन:जांच में मिलावट की पुष्टि, बिक्री-भंडारण पर रोक; उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment