Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन:महिला आक्रोश अभियान के तहत विपक्षी दलों का पुतला फूंका

    13 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने बुधवार शाम को रामनिवास इंटर कॉलेज के बाहर महिला आक्रोश अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विपक्षी दलों का पुतला दहन किया गया। कॉलेज की महिला स्टाफ और छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। कार्यक्रम की क्षेत्रीय सह-संयोजिका छवि दीक्षित ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा महिला हितों से जुड़े महत्वपूर्ण बिल को पारित न करना उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने इस रवैये को महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ बताया। जिला संयोजिका पायल गुप्ता ने कहा कि देश और प्रदेश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले चुनावों में विपक्ष को इसका करारा जवाब मिलेगा। पायल गुप्ता ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में राजनीति में भागीदारी करने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कविता माद्रे ने भी महिलाओं को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में एकजुटता प्रदर्शित की।nप्राचार्य शिम्पी वर्मा, यशोदा शर्मा, पूनम सिंघल, संगीता मित्तल सहित कई महिला कार्यकर्ता और छात्राएं इस अवसर पर मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में भीषण आग से झोपड़ियां राख:गैस सिलेंडर फटे, मासूम बच्ची झुलसी; डेढ़ घंटे देरी से पहुंची दमकल
    Next Article
    बलिया में भीषण गर्मी का कहर जारी:सुबह 10 बजे से घरों से निकलना मुश्किल, तरल पदार्थ की दुकानों पर भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment