Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में हाईस्कूल का परिणाम 90.77% रहा:ऋषभ राणा ने किया जिला टॉप, खुशी कश्यप दूसरे और इति गौतम तीसरे नंबर पर रहीं

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (कक्षा 10) परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस वर्ष जिले का कुल परीक्षा परिणाम 90.77 प्रतिशत रहा। ऋषभ राणा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी कश्यप द्वितीय और इति गौतम तीसरे स्थान पर रहीं। जनपद में कुल 15,770 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें से 15,240 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। इन छात्रों में से 13,384 को सफल घोषित किया गया है। परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं और विद्यालयों में उत्साह का माहौल रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) श्वेता पुठिया ने बेहतर परिणाम पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। पुठिया ने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा गुणवत्ता सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिख रहा है। DIOS श्वेता पुठिया ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने असफल रहे छात्रों को निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से वे अगली बार बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। हापुड़ टॉप-10 छात्र सूची : पहला स्थान ऋषभ राणा — 563/600 (93.83%) विद्यालय: KMSP इंटर कॉलेज, पिलखुवा दूसरा स्थान खुशी कश्यप — 561/600 (93.50% विद्यालय: VIP इंटर कॉलेज, पिलखुवा तीसरा स्थान इति गौतम — 560/600 (93.33% विद्यालय: टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज चौथा स्थान कनक — 558/600 (93.00% विद्यालय: ऋषिकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिखेड़ा पांचवा स्थान माही तोमर — 557/600 (92.83% विद्यालय: डीपीएस इंटर कॉलेज, कासिमाबाद छठवां स्थान स्मित — 556/600 (92.67% विद्यालय: टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, हापुड़ सातवां स्थान खुशबू सिंघल — 555/600 (92.50% विद्यालय: टैगोर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज आठवां स्थान मनप्रीत — 552/600 (92.00% विद्यालय: SSV इंटर कॉलेज, हापुड़ नौवां स्थान आयुषी मिश्रा — 551/600 (91.83% विद्यालय: KMSP इंटर कॉलेज, पिलखुवा दसवां स्थान उन्नति — 550/600 (91.67% विद्यालय: VIP इंटर कॉलेज, पिलखुवा
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में स्मार्ट मीटर, गैस किल्लत पर प्रदर्शन:सपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंकने की कोशिश की
    Next Article
    उन्नाव में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित:आराध्या पटेल ने 459 अंकों के साथ किया टॉप, जेल में कैदियों ने भी मारी बाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment