Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर हाईस्कूल रिजल्ट प्रदेश में सबसे फिसड्डी:दसवीं में अमित और बारहवीं में माधव सिंह ने जिले में किया टॉप

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे गुरुवार को घोषित कर दिए गए। इस वर्ष 10वीं में ललितपुर जिले का परिणाम 80.22 प्रतिशत रहा, जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम है। वहीं, इंटरमीडिएट में जिले का पास प्रतिशत 77.31 रहा। जिले में 10वीं कक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी के छात्र अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अमित ने 600 में से 569 अंक हासिल किए, जो 94.83 प्रतिशत है। इसी तरह, इंटरमीडिएट में भी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी के छात्र माधव सिंह ने जिले में टॉप किया। उन्होंने 500 में से 463 अंक प्राप्त किए, उनका प्रतिशत 92.60 रहा। तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर रहा 10वीं कक्षा में किसान इंटर कॉलेज, बिरधा की छात्रा मोहिनी पटेल ने 600 में से 566 अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अभय पटेल रहे, जिन्होंने 600 में से 562 अंक प्राप्त किए। इंटरमीडिएट में एसएन इंटर कॉलेज, महरौनी के छात्र सतीश ने 500 में से 457 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। तीसरे स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महरौनी की छात्रा वैष्णवी तिवारी रहीं, जिन्होंने 500 में से 454 अंक हासिल किए। जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में कुल 19,325 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,503 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं, 12वीं की परीक्षा में 15,414 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 11,917 परीक्षार्थी सफल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में राशन गोदाम में लगी भीषण आग:2 किमी दूर से दिख रहा धुआं, 3 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं
    Next Article
    धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आज तीसरा दिन:प्रयागराज में दिव्य दरबार लगा, दुबई से कारोबारी आए; श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले नितीश भी पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment