Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में झुग्गी बस्ती में लगी आग, VIDEO:20 से अधिक झुग्गियां जलीं, लाखों का नुकसान, दमकल टीम ने पाया काबू

    2 hours ago

    2

    0

    हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सोमवार को एक झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई। इस घटना में 20 से अधिक झुग्गियां जलकर खाक हो गईं, जिससे लाखों रुपए के नुकसान का अनुमान है। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई झुग्गियां कुछ ही समय में राख हो गईं। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया गया है कि आग लगी झुग्गियों में रहने वाले कई लोग मतदान के लिए असम गए हुए थे। उनके घरों में कोई मौजूद न होने के कारण आग लगने की जानकारी देर से मिली, जिससे नुकसान अधिक हुआ। सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से आग लगने की संभावना है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया है। प्रशासन ने पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में जलियांवाला बाग की 107वीं बरसी:21 बंदूकों की सांकेतिक सलामी, शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर
    Next Article
    बरेली में बिना अनुमति अंबेडकर मूर्ति लगाने की कोशिश:पुलिस ने समझा कर रुकवाया काम, खुदाई कर चबूतरा बनाने की हो रही थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment