Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:शंकराचार्य पर FIR के विरोध में SDM को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में बुधवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर दर्ज हुई FIR के विरोध में प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SDM कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी ईला प्रकाश को सौंपा। यह प्रदर्शन नगरपालिका परिषद स्थित धरना स्थल पर शुरू हुआ, जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी और शहर अध्यक्ष इरफान अहमद के संयुक्त नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सही बात सुनना नहीं चाहती और जो सही सुझाव देता है, उसकी बात को दबाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी हठधर्मिता के चलते प्रदेश सरकार शंकराचार्य के विरुद्ध मुखर होकर उन्हें परेशान कर रही है। त्यागी ने कुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर पुलिस द्वारा शंकराचार्य और उनके शिष्यों को स्नान न करने देने और बटुकों को अपमानित कर थाने ले जाने की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि अब ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में FIR दर्ज कराई गई है। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि योगी सरकार शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी को सनातन विरोधी साबित करने और उनकी छवि धूमिल करने पर आमादा है। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी और सड़क पर उतरकर इसका पुरजोर विरोध करेगी। पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद जी सनातन धर्म के पुरोधा हैं और करोड़ों लोग उनसे जुड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार ने उन पर तथाकथित यौन शोषण के आरोप लगाकर उनकी छवि को पूरे देश में धूमिल करने का काम किया है। कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपे गए ज्ञापन में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों पर लगे तथाकथित आरोपों की उच्च स्तरीय जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NHM कर्मियों ने कन्नौज में किया प्रदर्शन:9 सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया, बच्चों को लेकर पहुंचीं महिलाएं
    Next Article
    9 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार:संदिग्धों की चेकिंग के दौरान पकड़ा गया, केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment