Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में नाबालिग किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म:दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार, 14 फरवरी की रात घर पर हुआ प्रसव

    8 hours ago

    1

    0

    हापुड़ में 14 वर्षीय किशोरी ने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया। 14 फरवरी की रात किशोरी किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। जिसके बाद कुछ ही देर में एक बच्ची को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने 18 फरवरी को दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। अब जानिए पूरा मामला पीड़िता के पिता मूल रूप से अमरोहा जिले के हसनपुर के रहने वाले हैं। वे पिछले कई वर्षों से अपनी ससुराल पिलखुवा में रह रहे हैं। परिवार मजदूरी कर अपना पालन-पोषण करता है। जिनकी एक 14 वर्षीय किशोरी को 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे किशोरी के पेट में अचानक तेज दर्द उठा। परिवार के मुताबिक कुछ ही देर में घर पर ही उसका प्रसव हो गया और उसने एक बच्ची को जन्म दिया। घटना के बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर 17 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने गांव के ही पड़ोसी इस्लाम पर आरोप लगाया कि उसने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने उसे डराया-धमकाया, जिसके कारण वह पहले परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दे सकी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 18 फरवरी को आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गांव का ही निवासी है और पीड़िता के घर के पास रहता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। …………… ये खबर भी पढ़ें… मायावती बोलीं- अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:गठबंधन की अफवाहें, विरोधियों की घिनौनी साजिश बसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि 2027 यूपी विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने बुधवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। मीडिया में चल रही गठबंधन की खबरें फर्जी हैं। यह हमारे खिलाफ साजिश है। दरअसल, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के गठबंधन की खबरें सामने आ रही थीं। इसके अलावा तीन दिन पहले अखिलेश यादव ने भी इशारों में गठबंधन का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था- बसपा से पुराने रिश्ते हैं। कई बार गठबंधन बनते और टूटते हैं। हमें उम्मीद है कि उस लड़ाई को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार:दो नाबालिग बच्चियां भी बरामद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
    Next Article
    जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने श्रद्धालुओं को कराया रामकथा का रसपान:बस्ती में क्षेत्रीय गौरव दिखा, बोलें- जहां भगवान राम पधारते वह स्थान साधारण नहीं रहता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment