Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम: निकुंज

    1 hour ago

    1

    0

    भास्कर न्यूज | बलरामपुर शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय बलरामपुर में बुधवार को वार्षिक स्नेह सम्मेलन व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामनी निकुंज ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर प्रदान करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। छात्राएं लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष अर्पणा दीक्षित ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में बालिका शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने छात्राओं की शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कॉलेज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। इसके बाद छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। संस्था प्रमुख अगस्टिन कुजूर ने महाविद्यालय की वर्ष भर की शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुमित्रा सूर्यवंशी और विधायक प्रतिनिधि रजनी सोनी ने भी छात्राओं को सफलता के मंत्र दिए और उनके आत्मविश्वास की प्रशंसा की। समारोह के मुख्य आकर्षण में पुरस्कार वितरण रहा। पूरे वर्ष के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सुमित्रा सूर्यवंशी ने बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए नैतिक मूल्यों के समन्वय को सफलता की कुंजी बताया। अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का सफल समापन हुआ। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान में इमरान की रिहाई के लिए यूथ फोर्स बनी:खैबर में अटक ब्रिज पर समर्थकों ने कब्जा किया; आर्मी चीफ ने 5 हजार फौजी भेजे
    Next Article
    सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हेमरेज:डॉक्टर बोले- छोटी सर्जिकल प्रोसीजर की गई, ब्रेन सर्जरी नहीं; आज वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment