Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में नाबालिग ने घर पर बच्ची को जन्म दिया:दुष्कर्म के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार, पिलखुवा में पुलिस जांच जारी

    12 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर पर एक बच्ची को जन्म दिया है। इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 14 फरवरी की रात की है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह प्रकरण सामने आने के बाद किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। परिवार के अनुसार, 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ, जिसके कुछ ही देर बाद घर पर प्रसव हो गया। पूछताछ के दौरान किशोरी ने गांव के ही पड़ोसी इस्लाम पर आरोप लगाया कि उसने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया था। किशोरी ने बताया कि आरोपी ने उसे डराया-धमकाया था, जिसके कारण वह पहले अपने परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि इस प्रकरण की विवेचना अभी जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में LDA टीम पर पत्थरबाजी:JCB तोड़ी; ड्राइवर घायल, पूरनपुर गांव में अवैध निर्माण तोड़ने गई थी
    Next Article
    पूर्व मंत्री नवेद मियां एस्टोनियाई राष्ट्रपति से मिले:इंडिया एआई समिट में डिजिटल सहयोग पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment