Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में दो दिन से बिजली ठप, लोगों का प्रदर्शन:लोगों ने बिजलीघर घेरा, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

    5 hours ago

    2

    0

    हापुड़ में लगातार दो दिन से बिजली कटौती होने से नाराज सैकड़ों लोगों ने शनिवार रात रामपुर रोड स्थित बिजलीघर का घेराव किया। भांडापट्टी, कानून गोयान और पुराना बाजार के निवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बाद में विभागीय अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हो गया। दरअसल, ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण शहर के कई मोहल्लों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं थी। शनिवार रात लगभग 11 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग बिजलीघर पहुंचे और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगो का कहना था कि लगातार बिजली कटौती से घरों में पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया था। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बात की और ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खराबी की जानकारी दी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है और जल्द ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी जाएगी। करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और वे आश्वासन मिलने पर वापस लौट गए। हालांकि, क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वहीं, अधीक्षण अभियंता का कहना है कि तकनीकी खराबी दूर करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और प्रभावित क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेमेंट को लेकर हुई पंजाब क्लब डांसर की हत्या:ऑनलाइन पेमेंट से फंसा यूपी का मैकेनिक, हाथ पर लिव-इन पार्टनर का नाम, जैकेट से दोस्त ने पहचाना
    Next Article
    कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन सख्त:हापुड़ में डीजे की ऊंचाई अधिकतम 12 फीट, अफवाह पर NSA

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment