Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ सीएचसी में मां-बेटी और प्रशिक्षुओं के बीच मारपीट:आयुष्मान कार्ड बनवाने को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    1 day ago

    1

    0

    हापुड़ के गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में आयुष्मान कार्ड बनवाने आई मां-बेटी और टीकाकरण प्रशिक्षु स्टाफ के बीच विवाद मारपीट हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, छावनी क्षेत्र की एक महिला अपनी बेटी और बहन के साथ सीएचसी पहुंची थीं। महिला को आयुष्मान कार्ड बनवाना था, जबकि उनकी बहन दवा लेने आई थीं। बहन के उपचार का इंतजार करते समय महिला और उनकी बेटी अस्पताल परिसर में खड़ी थीं। इसी दौरान टीकाकरण कार्य से जुड़ी दो प्रशिक्षु बाहर आईं और आपस में हंसने लगीं। मां-बेटी ने इसे अपनी ओर इशारा कर हंसना समझ लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मां-बेटी ने एक प्रशिक्षु के साथ मारपीट कर दी और उसे चप्पल व थप्पड़ों से पीटा। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल गौतम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में प्रशिक्षु हंसती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी या कमेंटबाजी का कोई प्रमाण नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मामला गलतफहमी के कारण बढ़ा और मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। महिला पक्ष का आरोप है कि संबंधित प्रशिक्षुओं ने पहले भी एक रेस्तरां में उन पर टिप्पणी की थी, जबकि प्रशिक्षु ने मारपीट की लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर मां-बेटी भी अपने पक्ष में कार्रवाई चाहती थीं। हालांकि, नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और आपसी समझौते के बाद मामला शांत हो गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर लौट रहे सफाईकर्मी की सड़क हादसे में मौत:औरैया में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, जांच जारी
    Next Article
    पत्नी और दो बेटों पर पति की हत्या का आरोप:फर्रुखाबाद में भाई ने दर्ज कराया FIR, घर लौटने पर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment