Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ सड़क हादसा: तीसरे युवक की भी मौत:19 अप्रैल को हुई थी घटना, बाइक सवारों की बिजली के पोल से हुई थी टक्कर

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में 19 अप्रैल की दोपहर एक सड़क दुर्घटना में तीसरे युवक गुलफाम उर्फ भूरे की मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक तीन युवकों की जान जा चुकी है। 19 अप्रैल को हुई थी घटन घटना 19 अप्रैल को मेरठ रोड से जोगीपुरा दस्तोई मार्ग पर हुई थी। मजीदपुरा निवासी रियाजुद्दीन उर्फ राजू, सोनू, शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे और त्रिलोकीपुरम निवासी इजरायल एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में तोड़ा दम मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को हापुड़ के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रियाजुद्दीन उर्फ राजू को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू को बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई थी। अब शिवगढ़ी ईदगाह रोड निवासी गुलफाम उर्फ भूरे ने भी मेरठ के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में घायल चौथे युवक इजरायल का इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।गुलफाम उर्फ भूरे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि गुलफाम की उपचार के दौरान मौत हुई है। मेरठ में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी-ओरछा रोड पर भारी वाहनों की रोक:19 मई तक डायवर्जन लागू रहेगा, टीकमगढ़ जाने वाली बसें भी नहीं निकल सकेंगी
    Next Article
    भीषण गर्मी से शेर की डाइट कम हो गई:लखनऊ चिड़ियाघर में टाइगर 5 किलो मांस कम खा रहा, चिकन की जगह मटन दिया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment