Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरथना सीट पर भाजपा से सिद्धार्थ शंकर पहली पसंद:बसपा से कमलेश अंबेडकर पसंदीदा उम्मीदवार, विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह का क्या हुआ जानिए

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा जिले की भरथना विधानसभा सीट पर सपा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 71% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। समाजवादी पार्टी में उम्मीदवार के रूप पहली पसंद सुखदेवी वर्मा हैं। यहां पार्टी की बात करें तो सपा सबसे पसंदीदा पार्टी बनकर निकली है, दूसरे नंबर पर भाजपा और तीसरे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार उम्मीदवारों की पसंद की बात करें तो 56 प्रतिशत लोगों ने सपा से सुखदेवी वर्मा को टिकट देने की बात कही है। सपा के भीतर अन्य दावेदारों में मौजूदा विधायक राघवेन्द्र गौतम दूसरे स्थान पर रहे, उन्हें 36 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अनुराग दोहरे को केवल 3 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। भाजपा से सिद्धार्थ शंकर को 30 प्रतिशत लोग उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं। आयुष राज को 21 प्रतिशत, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया को 16 प्रतिशत और कमलेश कठेरिया को 8 प्रतिशत समर्थन मिला। बसपा से कमलेश आंबेडकर को 39 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला, जबकि शीलू दोहरे को 31 प्रतिशत लोगों ने उम्मीदवार के रूप में पसंद किया। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव का पुतला फूंकने पर समाजवादी अधिवक्ताओं का प्रदर्शन:दोषियों पर कार्रवाई की मांग, प्रशासन को न्यायालय जाने की चेतावनी दी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई:ग्रामीणों ने हाथ-पैर बांधकर चौकी पहुंचाया, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment