Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर साल सिलेबस बदलने से बढ़ रहा आथिर्क बोझ:8.5 हजार में मिल रही 7वीं की किताब, स्कूल फिक्स दुकानों से किताब खरीदने बना रहे दबाव

    1 hour ago

    2

    0

    निजी स्कूलों की मनमानी के चलते अभिभावकों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी हर साल बदले जा रहे सिलेबस और महंगी किताबों को लेकर सामने आ रही है। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन जानबूझकर हर वर्ष सिलेबस बदल देता है, जिससे पुरानी किताबें बेकार हो जाती हैं और नई किताबें खरीदने की मजबूरी बनती है। अभिभावक नमन अग्रवाल का कहना है कि उनकी बेटी सेंट फ्रांसिस स्कूल में पढ़ती है, जहां हर साल सिलेबस बदल दिया जाता है। इस बार उन्हें करीब 5 हजार रुपये की किताबें खरीदनी पड़ीं, जो अगले साल किसी काम की नहीं रहेंगी। वहीं अभिभावक पूनम अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 7 में पढ़ती है और उन्हें किताबों का 8500 रुपये का बिल थमा दिया गया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे इतनी महंगी किताबें खरीदने में असमर्थ हैं। उनका यह भी आरोप है कि पहले कभी इतनी तेजी से सिलेबस पूरा कराने का दबाव नहीं था, लेकिन अब शिकायतों के बाद बच्चों पर जल्दी कोर्स खत्म करने का दबाव बनाया जा रहा है। अभिभावकों का यह भी कहना है कि किताबों के साथ-साथ महंगी यूनिफॉर्म और जूते खरीदने का दबाव भी बनाया जाता है। स्कूलों द्वारा तय दुकानों से ही खरीदारी करनी पड़ती है, जहां बाजार से अधिक कीमत वसूली जा रही है। यूनिफॉर्म में मामूली बदलाव कर हर साल नया खरीदने को मजबूर किया जाता है। मामले में पापा संस्था का कहना है कि हाल ही में सेंट पैट्रिक्स स्कूल पर लगाया गया जुर्माना सही कदम है और उनकी पहल पर ही यह कार्रवाई हुई है, लेकिन सिर्फ जुर्माना लगाना पर्याप्त नहीं है। संस्था का कहना है कि महंगी किताबों और यूनिफॉर्म बदलने की व्यवस्था को पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए। उनका आरोप है कि यह खेल लगभग हर स्कूल में चल रहा है, जो शासनादेश के खिलाफ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीराम जन्मोत्सव से पहले नारी शक्ति की स्कूटी रैली:मिर्जापुर में जय श्रीराम के नारों से गूंजा पूरा शहर, लोगों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
    Next Article
    आजमगढ़ में इंस्टाग्राम शॉपिंग के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार:देशभर से आई 27 शिकायतें, 13 बैंक खातों के जरिए चल रहे थे साइबर नेटवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment