Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तर मध्य रेलवे ने 92 रेलकर्मियों को किया सम्मानित:प्रयागराज मंडल बना अव्वल, जीतीं कई प्रमुख शील्ड

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर मध्य रेलवे ने बुधवार को भारतीय रेल रेलपथ मशीन प्रशिक्षण केंद्र (IRTMTC), सूबेदारगंज में 'विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025' समारोह आयोजित किया। इस दौरान 92 रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिसमें प्रयागराज मंडल ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख शील्ड अपने नाम कीं। समारोह में 69 कर्मचारियों को विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार, 10 को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार और 13 को विशेष उपलब्धियों के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त, विभिन्न मंडलों व इकाइयों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए 40 रनिंग शील्ड, ट्रॉफी और कप भी वितरित किए गए। प्रयागराज मंडल ने सर्वोत्तम मंडल सहित कई प्रमुख शील्ड जीतीं। झांसी मंडल को वाणिज्य, इंजीनियरिंग और मालभाड़ा परिचालन जैसे क्षेत्रों में सम्मान मिला, जबकि आगरा मंडल को ट्रैक्शन, दूरसंचार और सुरक्षा दक्षता के लिए पुरस्कृत किया गया। झांसी कारखाना, कंक्रीट स्लीपर प्लांट और केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज सहित अन्य इकाइयों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने अपने संबोधन में उत्तर मध्य रेलवे की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष में 46 मानवयुक्त लेवल क्रॉसिंग समाप्त किए गए, 13 रोड ओवर ब्रिज और 41 रोड अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा हुआ। साथ ही, 751 रूट किलोमीटर पर 'कवच' सुरक्षा प्रणाली स्थापित की गई। सिंह ने यह भी बताया कि स्क्रैप बिक्री से ₹292.66 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ और सौर ऊर्जा परियोजनाओं से ₹5.69 करोड़ की बचत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने की। प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चंद्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में अपर महाप्रबंधक, सभी विभागाध्यक्ष, मंडल रेल प्रबंधक और यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में श्री सुबोध विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मोतीझील में उतराता मिला भाजपा नेता के भांजे का शव:मॉर्निंग वॉकरों ने स्वरूप नगर पुलिस को दी जानकारी, कल से लापता था
    Next Article
    राम नवमी शोभायात्रा पर ट्रैफिक डायवर्जन:27 मार्च को दोपहर दो बजे से होगा लागू, पर्किंग स्थल निर्धारित किए गए, हेल्पलाइन नंबर जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment