Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हारने वाली टीम के समर्थकों ने विजेता खिलाड़ियों को पीटा:लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला, 3 प्लेयर घायल; नीमच के फुटबॉल मैच में बवाल

    12 hours ago

    2

    0

    नीमच शहर में पुलिस प्रशासन के 'नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0' के तहत दशहरा मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बुधवार शाम विवाद हो गया। मैच खत्म होते ही हारने वाली टीम के समर्थकों ने विजेता टीम के खिलाड़ियों पर हमला कर दिया, जिसमें तीन खिलाड़ी घायल हो गए। एनएफए और अहीर स्पोर्ट्स के बीच खेले जा रहे सेमीफाइनल मैच में खेल खत्म होने से 5 मिनट पहले एनएफए के रौनक सैनी ने गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। एनएफए की जीत तय होते ही अहीर स्पोर्ट्स के समर्थकों और खिलाड़ियों ने गोल करने वाले रौनक पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए खिलाड़ियों को भी पीटा लाठी-डंडों, पंच और पत्थरों से हुए इस अचानक हमले से मैदान में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने पहुंचे साथी खिलाड़ी आफताब और भरत के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें आफताब को गंभीर चोटें आई हैं। फाइनल मैच का बहिष्कार करने की चेतावनी घटना के बाद एनएफए टीम के वर्किंग सेक्रेटरी मयंक सैनी और खिलाड़ियों ने कैंट थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सैनी ने कहा कि पुलिस कप्तान राजेश व्यास ने अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषियों पर तुरंत कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो उनकी टीम गुरुवार को होने वाले फाइनल मैच में नहीं खेलेगी। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम कैंट थाना प्रभारी के मुताबिक हार-जीत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि गुरुवार को होने वाले फाइनल मैच के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिटन दास बांग्लादेश वनडे टीम के नए कप्तान बने:2027 वर्ल्ड कप के लिए बोर्ड का फैसला; तीन फॉर्मेट के लिए 2 कप्तान होंगे
    Next Article
    मुरली श्रीशंकर ने लगातार दूसरी बार CWG में जीता सिल्वर मेडल, फाइनल इवेंट में 8.09 मीटर की लगाई छलांग

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment