Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरेन्द्र चौधरी सैकड़ों समर्थकों संग सपा में शामिल:बुलंदशहर में कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिलाई सदस्यता

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में समाजवादी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता हरेन्द्र चौधरी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने हरेन्द्र चौधरी और उनके समर्थकों को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी का बढ़ता कुनबा दर्शाता है कि जनता परिवर्तन चाहती है। पार्टी में शामिल होने के बाद हरेन्द्र चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों और PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की विचारधारा से प्रभावित होकर सपा में शामिल होने की बात कही। उन्होंने मंच से आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में शिकारपुर के प्रत्येक बूथ पर PDA की नीतियों की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। चौधरी ने कहा कि वे जमीनी स्तर पर संगठन को इतना मजबूत करेंगे कि यहां सिर्फ सपा का परचम लहराएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:दो गंभीर घायल, एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त
    Next Article
    अयोध्या में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार:लू के साथ भीषण गर्मी के आसार, लू से बचाव के लिए एडवाइजरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment