Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हर्षित मौत मामले में तीनों दोस्तों पर हत्या की FIR:मां बोली- तैरना जानता था मेरा बेटा, उसके शरीर पर चोट के निशान भी

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के 23 साल के छात्र हर्षित भट्ट की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-126 थाने में तीनों दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हर्षित की मां ने पुलिस से कहा- मेरा बेटा तैरना जानता था। वो गड्ढे में डूब ही नहीं सकता। उसकी हत्या की गई है। मैं उसके दोस्तों को नहीं जानती, कौन कैसा है। बुधवार शाम को परीक्षा खत्म होने के बाद हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान वह गड्ढे में उतर गया। वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 20 मिनट बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन दोनों पक्षों ने जांच की बात कही है। जांच और साक्ष्य संकलन के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन लिया जाएगा। तीनों छात्र भी जांच में पूर्ण सहयोग करने की बात की है। बुधवार को डूबा था छात्र गाजियाबाद के इंदिरानगर में वाला हर्षित भट्ट(23) एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ता था। वो बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के छठे सेमेस्टर में पढ़ता था। उसके पिता ललित चंद्रभट भारतीय सेना में टेक्निकल विभाग में हैं। अभी लद्दाख में तैनात हैं। परिवार में मां, एक भाई और एक बहन है। बुधवार को हर्षित परीक्षा खत्म होने के बाद अपने दोस्तों के साथ नोएडा में सुपरनोवा के पास एक खाली निर्माण स्थल पर पिकनिक मनाने गया। पुलिस के मुताबिक, सभी दोस्त इस गड्ढे के किनारे बैठे हुए थे। फिर वह नहाने के लिए गड्ढे में उतर गए। देखते ही देखते हर्षित गहराई में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 20 मिनट बाद पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और हर्षित को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ड्रॉनिंग यानी पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। फेफड़ों में रेत और पानी भरा हुआ है। बिसरा सुरक्षित रखा गया है। हर्षित तैरना जानता था, गड्ढे में डूबा कैसे हर्षित की मां ने कहा- मेरा बेटा तैरना जानता था। ऐसे में बेटा गड्ढे में डूब नहीं सकता। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे वो घर से निकला था। उसका 10 बजे से पेपर था। इंदिरापुरम से कॉलेज पहुंचने में 1-2 घंटे लगते हैं। उसने कहा था- मैं 4 बजे तक घर आ जाऊंगा। कॉलेज जाने के बाद मैंने उसको फोन किया। कहा- घर की मोटर खराब हो गई है। मैंने उससे कहा था कि सोसाइटी के ऑफिस में फोन कर लेना, जिससे इलेक्ट्रिशियन आकर चेक कर लेगा। शाम को पता चला कि बेटे की मौत हो गई है। ‘मेरा बच्चा मुझसे छीन लिया गया..’ मां ने बताया- जिस वक्त हर्षित के साथ घटना हुई, उस समय 3 दोस्त और थे। मैं उनसे कभी नहीं मिली हूं, इसलिए पता नहीं। अगर मिली होती तो बता पाती कि वे कैसे हैं। लेकिन बेटे को उनसे वीडियो कॉल पर बातचीत करते देखा है। एक का नाम कृष और दूसरे का नाम व्यास है। तीसरे को मैं नहीं जानती हूं। मुझे लगता है कि मेरे बेटे की हत्या हुई है। मैं मॉर्चरी गई थी। मुझे बच्चे को दिखाया गया। उसके पूरे शरीर पर काले निशान थे। पीठ पर V-आकार की चोट के निशान थे। मैं मांग करती हूं कि मामले की जांच हो। मेरे बेटे के साथ इन बच्चों ने जो भी किया है, मैं नहीं चाहती कि ये लोग जेल से छूटें। मेरा घर उजाड़ दिया। मेरा बच्चा समय पर घर आता-जाता था। उसके कॉलेज के सभी लेक्चरर्स भी कहते थे कि बहुत शरीफ था। लेकिन आज अचानक पता नहीं क्या हो गया। मेरा बच्चा मुझसे छीन लिया। …………….. यह खबर भी पढ़ें….. 17 साल की लड़की बोली- बाबा ने मेरा रेप किया, मथुरा में सड़क पर सिपाही को आवाज दी- ऑटो बुला दो, थाने जाना है मथुरा में 17 साल की लड़की ने रेप का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लड़की जोर-जोर से चिल्लाती रही- इस बाबा ने मेरे साथ रेप किया है। लड़की की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लड़की के साथ उसकी मां भी दिख रही है। मां वहां तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहती है- भैया ऑटो बुलवा दीजिए। इसके बाद लड़की ऑटो से थाने पहुंची। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल जामा मस्जिद के बगल 8 बीघे का कब्जा हटेगा:कब्रिस्तान में बनी 18 मकान-दुकान तोड़े जाएंगी, कोर्ट ने खुद लगाई रोक को हटाया
    Next Article
    सर्दियों में स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार:सर्दियों की छुट्टियों में करते थे वारदात, भारी मात्रा में सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment