Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हज़रत हाजी मजहर अली शाह वारसी का कुल शरीफ:इटावा में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी

    1 hour ago

    1

    0

    इटावा में हज़रत हाजी मज़हर अली शाह 'शाद' वारसी का कुल शरीफ सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के कटरा शहाब खां स्थित क़यामगाह (छोटी दरगाह शरीफ) में बड़ी संख्या में अकीदतमंद उमड़े। उर्स के दूसरे दिन, सोमवार सुबह नमाज़ फज्र के बाद कुरआन ख्वानी का आयोजन किया गया। इसके उपरांत महफिल-ए-सिमा हुई, जिसमें विभिन्न जनपदों से आए कव्वालों ने वारिसे पाक की शान में शानदार कलाम पेश किए। महफिल में मौजूद लोगों ने कव्वालों को नज़राने भी दिए। सोमवार को महफिल के बाद सुबह 11:47 बजे हज़रत हाजी मज़हर अली शाह 'शाद' वारसी का कुल शरीफ हुआ। इस दौरान उनके मुरीदों और चाहने वालों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। अकीदतमंदों ने हाथ उठाकर सभी के लिए दुआएं मांगी और मन्नतें भी मांगीं। कुल शरीफ के बाद, हसीन अहमद खान वारसी (आनरेरी सदर), सेक्रेटरी दिलशाद अली वारसी, उमर वारसी, रियाज़ वारसी, शकील वारसी, वशीर वारसी, गुलाम वारसी, आरिफ वारसी, शाहिद जमाल वारसी, अमन वारसी, सूफी अब्दुल सत्तार, हबीब वारसी, चमन वारसी और शकील वारसी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाज़री दी। उन्होंने चादर पोशी कर दुआएं मांगीं। इस अवसर पर बुज़ुर्ग एहरामपोश मेहबूब शाह वारसी और लताफत शाह वारसी सहित अन्य की भी विशेष उपस्थिति रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अस्थि कलश लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंचे छात्र:रामा विवि प्रशासन द्वारा छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस कराने की रखी मांग
    Next Article
    फतेहपुर में किशोरी की यमुना में डूबकर मौत:गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने आई थी, 8वीं में कर रही थी पढ़ाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment