Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अस्थि कलश लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंचे छात्र:रामा विवि प्रशासन द्वारा छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस कराने की रखी मांग

    2 hours ago

    1

    0

    पुलिस कमिश्वर कार्यालय में छात्रों द्वारा सोमवार को अनोखा प्रदर्शन किया गया। छात्र संघ बहाली मोर्चा के बैनर तले छात्र सिर पर अनुच्छेद 19 का प्रतीकात्मक अस्थि कलश लेकर पहुंचे। एमजी कालेज वाली रोड से सिर में अस्थि कलश लेकर पहुंचे छात्रों ने छात्र हित का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर, शर्म नहीं तो डूब मरो जैसे नारे लगे। इस दौरान कुछ छात्र प्रतीकात्मक अस्थि कलश लेकर पहुंचे। छात्र नेता अभिजीत राय हाथ में प्रतीकात्मक हथकड़ी (जंजीर बांधे) लगाए दिखे। एडीसीपी को सौंपा ज्ञापन छात्रों द्वारा पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंचते ही पुलिस अफसरों ने छात्रों से बातचीत की और पुलिस कमिश्नर को संबोधित ज्ञापन एडीसीपी स्नेहा तिवारी को सौंपा। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। छात्रों की मांग थी कि रामा विवि द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर को वापस लिया जाए। एक मई को रामा विवि गए थे छात्र छात्र नेता अभिजीत राय ने बताया कि एक मई को छात्र संघ बहाली मोर्चा के बैनर तले छात्र नेता डीन को बुलाने पर गए थे। छात्रों का आरोप था कि अवैध फाइन लगाकर छात्रों का प्रवेश पत्र रोका गया है। इसी मुद्दे पर लगभग 45 मिनट तक हमारी बातचीत चली। इसके बाद अनस साहू व अभिजीत राय के खिलाफ कैंपस में जबरन प्रवेश समेत कई मुद्दों को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई। छात्रों ने कहा हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और एफआईआर वापस ली जाए। इस मौके पर अमन यादव, अनुज त्रिपाठी, शिव श्याम पाल, शुभम, आर्यन ठाकुर और वीर मिश्रा आदि रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जमीन विवाद:पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, जान से मारने की धमकी का आरोप
    Next Article
    हज़रत हाजी मजहर अली शाह वारसी का कुल शरीफ:इटावा में अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment