Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के सांडी शोरूम में लगी आग:2 करोड़ से अधिक का नुकसान, दमकल की देरी पर सवाल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जनपद के सांडी कस्बे में शुक्रवार तड़के एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लग गई। इस घटना में शोभित इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर्स शोरूम और उससे जुड़े गोदाम को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। शोरूम मालिक पुनीत वाजपेई को स्थानीय लोगों ने देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुनीत वाजपेई मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचित किया। हालांकि, दमकल की सीमित व्यवस्था और कथित देरी के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ग्राउंड फ्लोर पर स्थित शोरूम से शुरू होकर तेजी से प्रथम तल पर बने गोदाम तक फैल गई। आग बुझाने के लिए सबसे पहले एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए हरदोई मुख्यालय से तीन और बिलग्राम से दो अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा शोरूम और गोदाम जलकर राख हो चुका था। इस हादसे में टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इनवर्टर, बैटरियां, सोफा, बेड, गद्दे सहित भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर का सामान नष्ट हो गया। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, लगभग 1 करोड़ 97 लाख रुपये का माल और करीब 22 लाख 43 हजार रुपये की नकदी आग में जलकर खाक हो गई। कुल नुकसान 2 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान है। शोरूम मालिक पुनीत वाजपेई ने आरोप लगाया है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर और पर्याप्त संसाधनों के साथ नहीं पहुंची, जिसके कारण नुकसान बढ़ गया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग और पुलिस मामले की जांच में जुट गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र सूची जारी की:बीबीए, बीसीए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षाएं जौनपुर में पांच केंद्रों पर
    Next Article
    संतकबीर नगर में मदरसा खाते में करोड़ों का फर्जीवाड़ा:चंदा दिलाने के बहाने ठगों ने किया लेनदेन, साइबर टीम जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment