Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के सवायजपुर में शिक्षामित्रों ने खेली फूलों की होली:मानदेय वृद्धि पर सरकार का जताया आभार, विधायक को किया सम्मानित

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई के सवायजपुर क्षेत्र में शिक्षामित्रों ने मानदेय वृद्धि पर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए फूलों की होली खेली। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र सिंह रानू का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, महामंत्री रविंद्र पाल राजपूत सहित सैकड़ों शिक्षामित्र मौजूद रहे। होली के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुलाल और पुष्प वर्षा के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिक्षामित्रों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही मानदेय बढ़ाने की मांग पूरी होने से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और परिवारों को राहत मिली है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामित्रों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने के लिए विधायक माधवेंद्र सिंह रानू का स्वागत और अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके प्रयासों से ही शिक्षामित्रों की आवाज शासन तक पहुंच सकी, जिसके परिणामस्वरूप मानदेय में वृद्धि संभव हो पाई। अंत में उपस्थित लोगों ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर स्टेशन पर 10 लाख का गांजा बरामद:आरपीएफ ने एक आरोपी को किया अरेस्ट, उड़ीसा से लखनऊ ले जा रहा था
    Next Article
    आगरा में होली पर बनी सोने-चांदी की गुजिया:बाजार में आए होरा के लड्‌डू, हर्बल कलर्स और गुलाल सिलेंडर की है डिमांड, लुभा रही इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment