Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में 5 साल की बच्ची ने मां को बचाया:हमलावरों ने कुत्तसे कटवाया, फिर भी 200 मीटर दौड़कर कोतवाली पहुंची

    6 hours ago

    1

    0

    हरदोई में 5 साल की मासूम ने बदमाशों से अपनी मां की जान बचा ली। महिला का मकान को लेकर रिश्तेदारों से झगड़ा चल रहा था। केस दर्ज होने के बाद रिश्तेदार समझौते का दबाव बनाने महिला के घर पहुंचे थे। महिला के मना करने पर उसे बंधक बनाकर पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसकी बेटी पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ता बच्ची को नोचने लगा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। घायल हालत में भागते हुए वह घर से करीब 200 मीटर दूर कोतवाली पहुंची। पुलिस को पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… नुमाइश पुरवा में रहने वाली पूजा श्रीवास्तव के पति अभिषेक श्रीवास्तव की मौत हो चुकी है। अभिषेक के पैतृक मकान को लेकर पूजा का अपने रिश्तेदारों से झगड़ा चल रहा है। 1 फरवरी को पूजा ने पति अभिषेक के मामा विनोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी संजू और बेटे उत्कर्ष के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी बैनामा कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। विरोध करने पर पूजा को पीटना शुरू कर दिया 21 फरवरी की शाम नुमाइश मेले से पूजा अपनी 5 साल की बेटी यशी के साथ घर पहुंचीं। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले पूजा के ममिया ससुर विनोद श्रीवास्तव अपने बेटे उत्कर्ष के साथ उनके घर जा पहुंचे। दोनों पूजा पर मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। जब पूजा ने मना किया, तो दोनों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बेटी यशी पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ा आरोपियों की हैवानियत सारी हदें पार कर दीं। पूजा को डराने के लिए आरोपियों ने उसकी बेटी यशी पर अपना पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्ची को काटना शुरू कर दिया। उसके हाथ-पैर में गंभीर जख्म हो गए। इसके बाद आरोपियों ने पूजा को घेर लिया। घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इससे घर में चीख-पुकार मच गई। चुपचाप घर से निकली और दौड़कर थाने पहुंची बच्ची यह देख यशी घबराई नहीं। घायल और सहमी होने के बावजूद वह चुपचाप घर से निकली। फिर करीब 200 मीटर दौड़ते हुए सीधे कोतवाली पहुंच गई। वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जब उसने आपबीती सुनाई, तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। बिना समय गंवाए पुलिस यशी के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देख हमलावर भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, पुलिसवालों ने घेराबंदी कर विनोद और उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूजा बोलीं- मकान का आधा हिस्सा मेरी सास के नाम पूजा ने बताया- ससुर अमृत लाल श्रीवास्तव और पति की मौत के बाद घर के मालिकाना हक को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। मकान का आधा हिस्सा मेरी सास के नाम है। जिसे उन्होंने अपनी भौजाई (भाभी) के नाम कर दिया था। बाकी आधा हिस्सा मेरे पति के नाम था। अब ससुरालवाले फर्जी तरीके से इस हिस्से को भी अपने नाम कराने का प्रयास कर रहे हैं। पूजा का कहना है कि ससुराल वाले मुझ पर 6 लाख रुपए लेकर समझौता करने और घर छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। जब मैंने धोखाधड़ी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की, तो झगड़ा और बढ़ गया। डंडों, बेल्ट और चाकू से हमला किया पूजा ने बताया- जब मैं अपनी बेटी के साथ घर पहुंची, तो मुझ पर डंडों, बेल्ट और यहां तक कि चाकू से हमला किया गया। उन लोगों ने मेरी मासूम बेटी पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया, जिससे वह बुरी तरह सहम गई। शोर सुनकर और बच्ची को रोता देखकर पड़ोसियों और किरायेदारों ने हस्तक्षेप किया। किसी तरह बेटी वहां से निकलकर थाने पहुंची और पुलिस को सूचना दी। एएसपी सुबोध गौतम ने बताया- बच्ची की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में बच्ची की बात सही पाई गई। पुलिस ने मौके से मारपीट करने वाले 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। बच्ची और उसकी मां दोनों सुरक्षित हैं। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए… CRPF जवान ने सिपाही बहन के प्रेमी को काट डाला, इटावा में UPSC छात्र को बहाने से कार में बिठाया, पीटा फिर गोली मारी इटावा में CRPF जवान ने सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। छात्र की CRPF जवान की सिपाही बहन के साथ अफेयर था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस हत्याकांड का शनिवार को खुलासा किया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BBAU में नेशनल मूट कोर्ट इवेंट का फाइनल राउंड:हाईकोर्ट के तीन जज रहे मौजूद, जबलपुर की टीम बनी विजेता
    Next Article
    सीतापुर में डाला की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत:ग्रामीणों ने लगाया जाम, चालक फरार; पुलिस ने समझाकर खुलवाया जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment