Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बी-टेक छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत:लखनऊ में पढ़ाई करता था, सण्डीला क्रासिंग के पास हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई में एक बी-टेक छात्र की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। छात्र लखनऊ से रामपुर जा रहा था, तभी सण्डीला स्थित कल्याणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह शव की शिनाख्त हो सकी। सण्डीला पुलिस ने बुधवार देर रात कल्याणपुर क्रॉसिंग, पोल संख्या-1121/7 के पास 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया था। तलाशी के दौरान मिले कागजातों से मृतक की पहचान अनुज गुप्ता पुत्र दशरथ गुप्ता, निवासी मोहल्ला चाह सुतियान, राजद्वारा कोतवाली सदर, रामपुर के रूप में हुई। अनुज गुप्ता लखनऊ में रहकर बी-टेक की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता पेशे से शिक्षक हैं। अनुज अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। जानकारी के अनुसार, अनुज डेढ़ महीने पहले ही घर से लखनऊ गया था। बुधवार को वह वापस रामपुर जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में जमीन विवाद में फायरिंग-पथराव का VIDEO:भतीजी से मारपीट के बाद युवक पर तमंचे से फायर, जमकर चले ईंट पत्थर
    Next Article
    डूडाकर्मी की हत्या के बाद प्रेमिका को मारा डाला:सहारनपुर में मिली थी बॉडी, विक्रांत के मर्डर का खुलासा होने के डर से राखी को मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment