Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बाइक हादसे में फैक्ट्री कर्मी की मौत:बिलग्राम रोड पर ससुराल से लौटते समय दूसरी बाइक से भिड़ंत

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। यह घटना रात करीब 9:15 बजे बिलग्राम रोड स्थित भदैचा रेस्टोरेंट के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में रमेश शर्मा की मौके पर ही जान चली गई। मृतक रमेश शर्मा (54 वर्ष) पुत्र रामदयाल, लक्ष्मीपुरवा आलूथोक, थाना शहर कोतवाली हरदोई के निवासी थे। वह हिमाचल प्रदेश के अंबाला में एक जिंक फैक्ट्री में कार्यरत थे। उनकी पत्नी रमाकांती भी उनके साथ अंबाला में रहती हैं। हादसे के बाद पुलिस और 112 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। रमेश शर्मा को हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रमेश शर्मा के परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियों की शादी गुरसहायगंज में हो चुकी है, जबकि तीन बेटियां और बेटा अनमोल अभी उनके साथ रहते हैं। अनमोल अंबाला में हाईस्कूल का छात्र है। परिजनों ने बताया कि रमेश शर्मा 24 अप्रैल को गर्मी की छुट्टियों में परिवार सहित हरदोई अपने घर आए थे। बुधवार रात वह सुरसा स्थित अपनी ससुराल में साले बाबूराम के घर गए थे। वहां से वह अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलग्राम रोड पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और रमेश शर्मा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संजय त्यागी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। गुरुवार सुबह पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    8 साल पुराने दोहरे हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला:इटावा में बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास-ससुर को मार डाला था, आजीवन कारावास हुआ
    Next Article
    मथुरा में सिटी मजिस्ट्रेट ने किया होटलों का निरीक्षण:नियमों का नहीं किया जा रहा था पालन, नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment