Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में बीयर पीने के बाद बेटी की मौत:मां बोली- बीयर पार्टी के बाद बेटी की हालत बिगड़ी, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में सोमवार शाम शहर की मील कॉलोनी निवासी गीता देवी और उनकी 20 वर्षीय बेटी नेहा सोनी पांच लोगों के साथ बीयर पी। कुछ ही देर बाद नेहा की हालत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे पहले निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी। लेकिन वहां रात के समय नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। गीता देवी ने बताया कि उनके पति पप्पू की चाय की दुकान है। पांच साल पहले उनके पति से उनका मनमुटाव हो गया था और पति देहात कोतवाली क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी में रहने लगे। गीता देवी ने पति पर गुजारा भत्ता का मुकदमा दर्ज कर रखा है। इसी सिलसिले में सोमवार शाम वह एक शख्स से मिलने गई थीं। उनके साथ उनकी बेटी नेहा भी थी। गीता देवी के अनुसार, उस शख्स के अलावा वहां चार अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी के साथ उन्होंने बीयर पी। वहीं, एक शख्स ने उन्हें और बेटी से हिमाचल प्रदेश जाने की बात कही और इसके लिए 30 हजार रुपये देने का वादा किया। बीयर के बाद घर लौटते ही बिगड़ी हालत मां-बेटी ने बीयर पीने के बाद घर लौटे, लेकिन घर पर ही नेहा की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजने की सलाह दी। मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। परिजन का दावा है कि जिन लोगों के साथ मां-बेटी ने बीयर पी थी, वे भी मेडिकल कॉलेज आए थे। कुछ मिनटों के बाद वे सभी वहां से चले गए। नेहा एकलौती पुत्री थी, उसका बड़ा भाई पिंटू है। सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला हरदोई कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।मेडिकल कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में मां-बेटी के साथ मौजूद सभी लोग कैद हो गए हैं। पुलिस अब इस वीडियो की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला:शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही छानबीन
    Next Article
    एटा में डंपर ने अपाचे सवार दो दोस्तों को रौंदा:रॉन्ग साइड से ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा, दोनों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment