Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में किशोरी का अपहरण, बिहार के युवक पर आरोप:शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता की शिकायत पर बिहार के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले वे परिवार के साथ गाजियाबाद में किराए के मकान में रहते थे। उसी दौरान उनके पड़ोस में बिहार का रहने वाला सुधीप झा भी किराए पर रहता था। पिता के अनुसार, वे बाद में अपने पैतृक गांव लौट आए। 9 अप्रैल को आधी रात के बाद जब वह लघुशंका के लिए उठे, तो उन्होंने देखा कि उनकी 17 वर्षीय बेटी कमरे में नहीं थी। उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। किशोरी के पिता ने आरोप लगाया है कि सुधीप झा उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। देहात कोतवाली के कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि आरोपी सुधीर झा के खिलाफ शुक्रवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी और आरोपी की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्कूल टाॅपर को पापा से गिफ्ट...काशी में कराइए एडमिशन:मोबाइल-बाइक का ऑफर ठुकराया, राजस्थान का दुष्यंत अब क्वींस कॉलेज में पढ़ेगा
    Next Article
    जौनपुर में डीएम ने तहसीलदार सदर का वेतन रोका:सड़क दुर्घटना मामलों में अदालती आदेशों का पालन न करने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment