Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में किशोरी का अपहरण, चार पर केस दर्ज:दो भाई, पिता समेत चार आरोपी खेत से ले गए, कुछ खिलाने का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर अपहरण करने के आरोप में दो सगे भाइयों और उनके पिता समेत चार लोगों पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के अनुसार, उनके गांव का निवासी विष्णु ने 22 अप्रैल की शाम को पाली थाना क्षेत्र के ग्राम परलिया निवासी हेतराम और उसके बेटों साजन व गोपाल को अपने गांव बुलाया था। महिला ने आरोप लगाया है कि उसी दिन देर शाम साजन, गोपाल, हेतराम और विष्णु उनकी 14 वर्षीय बेटी को गांव के बाहर खेत की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने उनकी बेटी को कुछ खिलाया और फिर उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने बेटी की तलाश आसपास और रिश्तेदारों में की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि शादी का झांसा देकर अपहरण करने की धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस किशोरी और सभी नामजद आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैरी कॉम बागपत में खोलेंगी बॉक्सिंग एकेडमी:वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर ने अधिकारियों से बात, एकेडमी को लेकर युवाओं में उत्साह
    Next Article
    अबू आजमी बोले- शेख-चिल्ली के सपने देख रही भाजपा:बंगाल से मुंह लटका कर लौटेगी, भरोसा नहीं असम के सीएम इंसान का मांस न खा लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment