Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में खेत की मेढ़ पर युवक का शव मिला:भाई ने लगाया हत्याकर शव फेंकने का आरोप, कहा- दो लोग लेकर गए थे

    11 hours ago

    1

    0

    हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के सिब्बा पुरवा गांव में मंगलवार दोपहर खेत की मेढ़ पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान पड़ोसी गांव किसानन पुरवा निवासी 35 वर्षीय अरुण कुमार के रूप में हुई है। अरुण के छोटे भाई विवेक ने बताया कि सोमवार शाम अरुण के पास एक फोन आया था। इसके बाद दो लोग उसे घर से बुलाकर ले गए थे। अरुण उसके बाद वापस नहीं लौटे। मंगलवार दोपहर उनकी मौत की सूचना मिली। अरुण कार चालक थे। विवेक ने आरोप लगाया है कि किसी ने अरुण की हत्या कर शव खेत में फेंका है। अरुण अपने पीछे पत्नी रीना, एक पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की पहली इन-हाउस पत्रिका लॉन्च:राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने किया विमोचन, मंत्री बोले - आधुनिक तकनीक और नवाचार पर रहेगा फोकस
    Next Article
    यूपी गौ सेवा आयोग सदस्य भदोही पहुंचे:गौ संरक्षण पर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment