Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत:पति की लंबी उम्र के लिए की वट वृक्ष की पूजा, मांगी सुख-समृद्धि

    7 hours ago

    1

    0

    हरदोई में शनिवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखा। इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। सुबह के समय महिलाएं टोलियों में अपने घरों से निकलकर वट वृक्ष के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा की। पूजा के लिए महिलाएं सत्यवान और सावित्री की मूर्ति या तस्वीर, जल से भरा कलश, रोली, कुमकुम, सिंदूर, हल्दी, अक्षत, कच्चा सूत या कलावा, धूप, अगरबत्ती, कपूर, मिट्टी का दीपक, नई लाल या पीली चुनरी और पंचामृत आदि सामग्री लेकर आईं। इस मौके पर पहली बार व्रत रख रहीं विवाहित महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं। विशेष रूप से सोलह श्रृंगार करके आईं महिलाओं ने वट वृक्ष की सात बार परिक्रमा की और उस पर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने अपने पति के साथ सात जन्मों तक रिश्ते की कामना करते हुए उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। पंडित सुनील शास्त्री ने बताया कि वट सावित्री व्रत को अटूट प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। विवाहित महिलाएं अपने दांपत्य जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए यह कठोर व्रत रखती हैं। शास्त्रों में इस व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। शनिवार को व्रत का मुहूर्त सुबह लगभग 5 बजे शुरू हुआ। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत का संबंध सावित्री और सत्यवान की कथा से है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, माता सावित्री के दृढ़ संकल्प से प्रसन्न होकर यमराज ने सत्यवान के प्राण वापस कर दिए थे। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पंडित मिथिलेश शास्त्री ने बताया कि वट वृक्ष को ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवताओं का वास स्थान माना जाता है, इसलिए इसे अक्षय वट भी कहते हैं। उन्होंने कहा कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा, परिक्रमा और उस पर धागा बांधने से अखंड सौभाग्य, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। विवाहित महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। इस अवसर पर माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज डीएम ने तालाब निर्माण का दिया निर्देश:31 मई तक काम पूरा करने को कहा, देरी पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    जालौन में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी:हादसे में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment