Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ऑटो-बाइक टक्कर, 2 वर्षीय मासूम की मौत:मां की गोद से गिरा बच्चा, बाइक सवार दो लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र में एक ऑटो और बाइक की टक्कर में दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल भी हुए हैं। घटना बघोली रोड पर तकिया धरमपुर गांव के पास हुई। पहाड़पुर निवासी शहीद (26) अपनी पत्नी नूरबानो (24) और दो वर्षीय बेटे असद के साथ ऑटो से बांगरमऊ, उन्नाव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। असद अपनी मां की गोद में बैठा था। बदरहिया, हरदोई निवासी आरिफ (20) और गेंदा (50) अपनी बाइक से तकिया धरमपुर गांव में रिश्तेदारी से लौट रहे थे। सुबह करीब 10 बजे बघोली रोड पर तकिया धरमपुर गांव के निकट ऑटो और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि नूरबानो की गोद से असद सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक आरिफ और बाइक पर बैठी महिला गेंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि घायलों को हरदोई मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बच्चे के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो और बाइक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में वीडियो-फोटो एक्सपो का आयोजन:एडीएम ने किया निरीक्षण, गैर जनपदों से भी पहुंचे लोग
    Next Article
    गावस्कर बोले- IPL से हटने पर कड़ी सजा जरूरी:2 साल का बैन असरदार नहीं; इंग्लिश बैटर डकेट ने नाम वापस लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment