Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पुलिस मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:लूट के गहने, अवैध असलहा और बिना नंबर बाइक बरामद

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई में टडियावां थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने उसके पास से लूट के गहने, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद किया है। घटना 5 और 6 मई की दरमियानी रात की है। टडियावां पुलिस पिपरी-बर्रा तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। सीतापुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह भागने लगा। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सीतापुर निवासी प्रियांशु त्रिवेदी पुत्र हरिनाम के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, प्रियांशु पर 25,000 रुपए का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस, दो जोड़ी झाले, चार अंगूठियां और एक बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है। प्रियांशु 3 अप्रैल को टडियावां-गोपामऊ मार्ग पर सर्राफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी से हुई लूट का आरोपी है। इस मामले में पुलिस पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है और उनके पास से लगभग 50 लाख रुपए के आभूषण बरामद किए गए थे। प्रियांशु इस गिरोह का सक्रिय सदस्य था और घटना के बाद से फरार चल रहा था। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि पुलिस वांछित अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिमी बंगाल के चुनाव नतीजों पर संतों ने जताई खुशी:स्वामी नरेंद्रानंद बोले- मतदाताओं ने बढ़ाई लोकतंत्र की ताकत, घुसपैठ पर सख्ती जरूरी
    Next Article
    ‘शादी अनुदान योजना’ के लिए फिर से कर सकेंगे आवेदन:वाराणसी में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा, बेटियों की शादी के लिए 20 हजार का अनुदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment