Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग का केस:DM के आदेश पर मामला दर्ज, गौशाला के नाम पर अनियमितता

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के अहिरोरी ब्लॉक स्थित गोपालपुर गौशाला में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान राम शंकर के खिलाफ सोमवार देर शाम गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित ने टड़ियावां थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय से 27 मार्च 2026 को प्राप्त पत्र के आधार पर ग्राम पंचायत गोपालपुर में संचालित अस्थाई गौशाला की जांच की गई थी। जांच के दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने पुष्टि की कि ग्राम प्रधान राम शंकर ने 28 जनवरी 2026 को चेक संख्या 625446 से मोहम्मद रियाज वस्त्र भंडार एवं साड़ी सेंटर को 4 लाख रुपये का भुगतान किया था। इसके अतिरिक्त, चेक संख्या 051958 से चांद मोहम्मद को भी भुगतान किया गया था। इन भुगतानों में सरकारी धन के दुरुपयोग की बात सामने आई। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह की जांच में ग्राम प्रधान राम शंकर को मुख्य रूप से दोषी पाया गया। इसके बाद, जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। DM के आदेश के बाद ग्राम प्रधान राम शंकर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:देर रात उठे और गश खाकर गिर पड़े, खेती-किसानी का करते थे काम
    Next Article
    बैलगाड़ी से टकराईं दो बाइक, दो युवकों की मौत:बांदा में तेरहवीं कार्यक्रम से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment