Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जलकर मौत:कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, बेटा और भाई गंभीर घायल

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई में एक सड़क हादसे में एक युवक की जलकर मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार आधी रात के बाद देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरा बहादुर गांव के पास हुई। एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अमित कश्यप के रूप में हुई है। हादसे में अमित का 11 वर्षीय पुत्र रचित और 18 वर्षीय छोटा भाई शनि भी घायल हो गए। दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अमित कश्यप अपने पुत्र रचित और भाई शनि के साथ शुक्रवार आदि रात के बाद करीब 3 बजे हरियावां से अपने घर लाइन पुरवा लौट रहे थे। पूरा बहादुर गांव के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद अमित बाइक में फंस गए और बाइक में आग लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। अमित मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके परिवार में पत्नी पूजा और तीन बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वसूली का केस दर्ज, सिपाही ने भेजे थे रुपये:प्रतापगढ़ में अपहरण जांच का VIDEO बनाने वाले युवक पर दादा ने लगाया आरोप
    Next Article
    बस्ती का चंदो ताल अब अंतरराष्ट्रीय फलक पर:शासन ने रामसर साइट की तर्ज पर कायाकल्प के लिए चिह्नित किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment