Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वसूली का केस दर्ज, सिपाही ने भेजे थे रुपये:प्रतापगढ़ में अपहरण जांच का VIDEO बनाने वाले युवक पर दादा ने लगाया आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर के अपहरण की जांच से जुड़े वीडियो को वायरल करने के मामले में नया मोड़ आया है। किशोर के दादा मेवालाल ने वीडियो बनाने और वायरल करने वाले युवक पर वसूली का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि नवाबगंज नटोही निवासी वीरविक्रम शुक्ला ने सीसीटीवी फुटेज देखते पुलिसकर्मियों का वीडियो बनाया। उसने वीडियो डिलीट करने की धमकी देकर दो हजार रुपये वसूल लिए, लेकिन बाद में उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शाहाबाद उत्तरी निवासी मेवालाल का 11 वर्षीय पौत्र कुछ समय के लिए लापता हो गया था। घर लौटने पर बच्चे ने अपहरण की बात बताई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी, तभी यह वीडियो बनाया गया। वायरल वीडियो में थाना प्रभारी पर बच्चे के साथ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पुलिस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। मामले में एक और पहलू तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक कथित व्हाट्सएप चैट और स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। इसमें थाने के एक सिपाही द्वारा वीडियो डिलीट कराने के लिए आरोपी को दो हजार रुपये भेजने की बात कही जा रही थी। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसओ नरेंद्र सिंह के अनुसार, वीडियो वायरल करने वाले द्वारा पीड़ित परिवार को परेशान किए जाने पर सिपाही ने उसे रुपये भेजे थे। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में चुनावी रंजिश, फायरिंग-मारपीट का आरोप:प्रधान प्रत्याशी के होर्डिंग लगाने के दौरान हमला, 25 पर नामजद मुकदमा
    Next Article
    हरदोई में पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जलकर मौत:कुत्ते को बचाने में हुआ हादसा, बेटा और भाई गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment