Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सर्राफा कारोबारी पिता-पुत्र से लूट:450 ग्राम सोना, डेढ़ लाख नकद और चांदी के आभूषण लूटे, पुलिस की 6 टीमें जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे के पास सर्राफा कारोबारी सर्वेश रस्तोगी और उनके बेटे गौरव रस्तोगी से सरेराह लूट की वारदात हुई। दो बाइकों पर सवार चार हथियारबंद बदमाशों ने पिता-पुत्र का पीछा किया और उन्हें रोक लिया। एक बदमाश ने गौरव की कनपटी पर तमंचा तान दिया, जबकि अन्य ने सर्वेश रस्तोगी के सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। बदमाशों ने बाइक की डिग्गी में रखा लगभग 450 ग्राम सोना, डेढ़ लाख रुपये नकद और कुछ चांदी के आभूषण झपट लिए। इसके बाद वे फायरिंग करते हुए फरार हो गए। गौरव रस्तोगी ने बताया कि लूटी गई ज्वेलरी में कुछ उनके घर की, कुछ दुकान की और कुछ अन्य दुकानदारों से प्राप्त की हुई थी। पिता-पुत्र ने ज्वेलरी बचाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों की संख्या और आक्रामकता के सामने वे असहाय रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। एसपी के निर्देश पर एडिशनल एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी अंकित मिश्रा और सीओ हरियावां अजीत चौहान की देखरेख में 6 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें बदमाशों की तलाश में पूरे जिले में दबिश दे रही हैं। घटना के बाद इलाके में खौफ का माहौल फैल गया और सर्राफा कारोबारियों में गहरा आक्रोश देखा गया। पुलिस ने गौरव की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। इस लूट ने इलाके की कानून-व्यवस्था और सर्राफा कारोबारियों की सुरक्षा पर सीधे सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में जिला जज की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश:फर्जी नंबर से वकीलों को भेजे जा रहे मैसेज, साइबर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी
    Next Article
    बलिया में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ:आचार्य मोहित पाठक ने पाश्चात्य संस्कृति त्यागने का आह्वान किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment