Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में ससुराल आए युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदा, लखनऊ का रहने वाला था

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में एक युवक ने लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बुधवार देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के कनेहटा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान लखनऊ निवासी हकीमुद्दीन (36) के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल आया था। पुलिस के अनुसार, हकीमुद्दीन का अपनी पत्नी रुखसाना से घरेलू बातों को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के ससुर जैनुद्दीन ने बताया कि दामाद और पुत्री के बीच कहासुनी हुई थी। हकीमुद्दीन कबाड़ का काम करते थे और उनकी तीन पुत्रियां हैं। रुखसाना पिछले दो साल से अपनी तीन पुत्रियों के साथ कनेहटा में ही रह रही थीं। बुधवार शाम हकीमुद्दीन शराब के नशे में घर आए थे, जिसके बाद उनका पत्नी से झगड़ा हुआ। कहासुनी के बाद हकीमुद्दीन बिना बताए घर से चले गए और रात में वापस नहीं लौटे। रात करीब 11:30 बजे गांव के पास लखनऊ-दिल्ली रेलमार्ग पर एक युवक लखनऊ मेल के सामने आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को और स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। गांव वालों ने रुखसाना को शव मिलने की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पति के रूप में शव की पहचान की। जीआरपी एसओ पंकज कुमार भास्कर ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में गवर्नर हाउस के रिटायर्ड कर्मी को रौंदा, मौत:गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया, घर से सब्जी लेने निकले थे
    Next Article
    आजमगढ़ में खेल मंत्री ने की समीक्षा बैठक:LPG संकट पर बोले- नहीं है कोई संकट, विपक्ष के लोग कर रहे हैं दुष्प्रचार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment