Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में तेज हवाओं के साथ बारिश:गेहूं और खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई में शनिवार रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बारिश गेहूं और अन्य खड़ी फसलों के लिए नुकसानदायक है। बारिश के कारण शहर की कई गलियों में पानी भर गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। शनिवार दोपहर से ही आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई थी, जिससे दिन में गर्मी का असर कम हुआ। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और रात में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बिजली भी कड़की। अचानक हुई बारिश और तेज हवाओं के कारण लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सड़कों पर वाहनों की गति धीमी हो गई, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। कई राहगीर दुकानों या छतों के नीचे शरण लेते देखे गए। हालांकि, इस बारिश से मौसम में ठंडक आई और लोगों को पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कृषि वैज्ञानिक एके तिवारी ने बताया कि इस समय हुई बारिश गेहूं और अन्य खड़ी फसलों के लिए अच्छी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दिनों गेहूं की फसल या तो पककर खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद खेतों में ही रखी हुई है। कुछ किसानों ने समय रहते फसल काटकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दी है। बारिश से फसल की गुणवत्ता और उपज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मौसम विशेषज्ञ रमेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को बारिश की संभावना थी, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। तीन दिन बाद तेज हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावनाएं हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हवाएं 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ बायोस्कोप में पंचतंत्र की कहानियां सुनाई:वेलेंटीना बोलीं- भारत में कहानियों का भंडार, शिक्षित होने के लिए सुनना जरूरी
    Next Article
    रायबरेली में आंधी-बारिश से तबाही:50 हेक्टेयर से ज्यादा गेहूं की कटी फसल प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment