Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ बायोस्कोप में पंचतंत्र की कहानियां सुनाई:वेलेंटीना बोलीं- भारत में कहानियों का भंडार, शिक्षित होने के लिए सुनना जरूरी

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ कैसरबाग स्थित बायोस्कोप ने अड्डेबाज़ी के अंतर्गत पंचतंत्र अनसेंसर्ड के साथ एक रोचक कहानी-वाचन और प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें वेलेंटीना त्रिवेदी और नितिन सुखीजा ने अहम भूमिका निभाई। इस प्रस्तुति में पंचतंत्र को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया, जो लगभग 300 ईसा पूर्व विष्णु शर्मा द्वारा रचित प्राचीन भारतीय कथाओं का संग्रह है। आज भले ही इन्हें बच्चों की कहानियों के रूप में जाना जाता हो, लेकिन मूल रूप से पंचतंत्र नीति, आचरण, राज्यकौशल और मानवीय व्यवहार की गहरी समझ प्रदान करने के लिए रचा गया था। वेलेंटीना त्रिवेदी ने कहा ये कहानियां केवल पशु कथाएं नहीं हैं। इन्हें राजकुमारों को शिक्षित करने और जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ा ज्ञान देने के लिए लिखा गया था।आज कई लोग यह भी नहीं जानते कि ये कहानियाँ पंचतंत्र का ही हिस्सा हैं। भारत में कहानियों का एक भंडार है। ऐसी कहानियां जिनका ज्ञान शाश्वत है। ये कहानियां किसी खजाने से कम नहीं। इन कहानियों को संजोना हमारी जिम्मेदारी है। नितिन सुखीजा ने सत्र की शुरुआत राजा अमर सिंह और उनके तीन मूर्ख पुत्रों की कहानी से की, जिससे पंचतंत्र की उत्पत्ति का संदर्भ स्थापित हुआ। उन्होंने बताया कि कैसे एक चिंतित राजा अपने पुत्रों के लिए शिक्षक की तलाश में था, और तब विष्णु शर्मा ने यह चुनौती स्वीकार की, यह वचन देते हुए कि वे छह महीनों में राजकुमारों को योग्य और बुद्धिमान शासक बना देंगे। कहानी-वाचन आगे मित्र भेद जैसे प्रसिद्ध खंडों के माध्यम से आगे बढ़ा, जिसमें इन कथाओं की परतदार संरचना, हास्य और नैतिक जटिलता को उभारा गया। दर्शकों ने इन शास्त्रीय कथाओं की गहराई से जुड़ाव महसूस किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एआई से आएगी चिकित्सा क्षेत्र में क्रांति:नई तकनीक से मरीजों को राहत देने में अहम रोल अदा करेंगे उद्यमी और युवा डॉक्टर
    Next Article
    हरदोई में तेज हवाओं के साथ बारिश:गेहूं और खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment