Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न:10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराई गईं

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। यह परीक्षा शनिवार को शुरू हुई थी, जिसमें अभ्यर्थियों ने होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए दावेदारी पेश की। सोमवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। जिले में होमगार्ड परीक्षा के लिए कुल 10 केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को हॉल में प्रवेश से पहले तलाशी, बायोमेट्रिक जांच और प्रवेश पत्र पर होलोग्राम लगाने जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई, और केंद्रों के अंदर व बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा होमगार्ड एनरोलमेंट के लिए हरदोई में कुल 25,056 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। प्रत्येक पाली में 4,176 अभ्यर्थियों को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आवंटित किया गया था। यह परीक्षा राजकीय पॉलीटेक्निक, सीएसएन पीजी कॉलेज, आर्यकन्या डिग्री कॉलेज, महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर डिग्री कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आरआर इंटर कॉलेज और श्री वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज सहित 10 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में विवाहिता की जलकर मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    बॉयफ्रेंड ने संबंध बनाए, फिर दोस्तों से रेप कराया:प्रतापगढ़ में लड़की की हत्या, शव पेड़ से लटकाया; 24 घंटे में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment