Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बॉयफ्रेंड ने संबंध बनाए, फिर दोस्तों से रेप कराया:प्रतापगढ़ में लड़की की हत्या, शव पेड़ से लटकाया; 24 घंटे में खुलासा

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में लड़के ने गर्लफ्रेंड को बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर 2 दोस्तों से उसका रेप कराया। विरोध करने पर गला घोंटकर लड़की को मार दिया। गले में रस्सी डालकर शव को घसीटते हुए 50 मीटर दूर ले गए। वारदात को सुसाइड दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया। पुलिस को रविवार सुबह लड़की का शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या और रेप की पुष्टि हुई। घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने नाबालिग बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करके सोमवार को मामला का खुलासा किया। आरोपी के 2 साथियों की तलाश जारी है। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है। अब पढ़िए पूरा मामला… मानिकपुर के एक गांव निवासी 19 साल की लड़की का शव रविवार सुबह साढ़े 4 बजे परिजनों ने आम के बाग में पेड़ पर लटका देखा था। सूचना पर नवाबगंज, कुंडा और मानिकपुर थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। एसपी दीपक भूकर ने भी फोरेंसिक टीम के साथ जांच की। मौके पर लड़की के कपड़े, चप्पल और अन्य सामान मिले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बॉडी पर कई जगह चोट, दांत और नाखून से खरोंच के निशान मिले। रिपोर्ट में हत्या और रेप की पुष्टि हुई। गांव के लड़के से एक साल से अफेयर था इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की पता चला नवाबगंज थाना इलाके के 17 साल के लड़के से लड़की का एक साल से अफेयर चल रहा था। लड़का और लड़की दोनों आपस में रिश्तेदार थे। लड़की अपने पिता के मोबाइल से लड़के से बात करती थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 100 मीटर दूर प्रेमी से मिलने पहुंची पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात प्रेमी ने प्रेमिका को घर से 100 मीटर दूर खेत के पास मिलने के लिए बुलाया। रेप के बाद लड़की ने जब शोर मचाया तो उसे पहला मारा-पीटा, फिर गला दबाकर मार डाला। शव बाग में ले जाकर पेड़ से लटकाया और भाग गए। बाहर निकलने पर भाभी ने लगाई थी डांट पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 11 बजे युवती दोस्त से मिलने के लिए जैस ही घर से निकली, बाहर बने टॉयलेट के पास मौजूद भाभी ने देख लिया। उसे डांटकर घर के अंदर भेज दिया। रात 12 बजे लड़की फिर मौका पाकर खेत की तरफ चली गई। एएसपी बृजनंदन राय ने बताया, मामले का खुलासा कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे में रेप की धाराएं बढ़ाई जा रही हैं। 2 आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न:10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराई गईं
    Next Article
    अयोध्या में शाही का विपक्ष पर हमला:नारी वंदन विधेयक के विरोध को बताया ‘महिलाओं से विश्वासघात’

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment