Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दोहरे हत्याकांड के 3 आरोपी गिरफ्तार:पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    3

    0

    हरदोई के ढोलिया गांव में शुक्रवार शाम दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इसमें से पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की शाम ढोलिया गांव में शिवम और अमन (पुत्र भैयालाल) की पिकअप से एक दुर्घटना हुई थी। इसमें गांव निवासी भारत पांडेय उर्फ देवीसहाय (70 वर्ष) की मौत हो गई थी। अपने पिता की मृत्यु से आक्रोशित होकर, भारत पांडेय के पुत्रों अनूप, अतुल, नीरज और श्याम ने शिवम और अमन के साथ मारपीट की। लोहे के रॉड से हमला दिया। इसमें शिवम और अमन की भी मौत हो गई। सुरसा पुलिस ने अनूप, अतुल, नीरज और श्याम के खिलाफ हत्या की धारा में मामला दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए 4 टीमें लगाई थीं। पुलिस महानिरीक्षक किरण एस. ने रात में घटना स्थल का निरीक्षण भी किया था। सीओ अंकित मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार देर रात सुरसा पुलिस सघन चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि घटना से संबंधित आरोपी ढोलिया चौराहे से बिलग्राम रोड की तरफ जा रहे हैं। पुलिस टीम ने मझिला पुल के पास घेराबंदी की। जब एक बाइक पर सवार आरोपी आते दिखे, तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया और खुद को घिरा पाकर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अतुल और अनूप के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए।अभियुक्त नीरज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, एक 12 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक लोहे की रॉड और एक बाइक बरामद की है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिता की मौत के बाद वह आक्रोषित हो गए थे। इसलिए शिवम और अमन को पीट दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में AQI 166 पहुंचा, तापमान में उतार-चढ़ाव:हफ्तेभर में चार बार बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, स्वास्थ्य पर असर
    Next Article
    महिला का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला:संतकबीर नगर में ससुराल वालों ने किया अंतिम संस्कार, मायके पक्ष ने लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment