Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में दीवार गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:लोगों ने कड़ी मशक्कत से मलबे से निकाला, पति की पहले हो चुकी मौत

    10 hours ago

    2

    0

    हरदोई में शौच के दौरान दीवार गिरने से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई। यह घटना पचदेवरा थाना क्षेत्र के साहबजापुर मजरा कमालपुर गांव में बुधवार सुबह हुई। मृतक महिला की पहचान बृजपाल की पत्नी महारानी के रूप में हुई है। वह बुधवार सुबह अपने घर के पास शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान पास की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी और महारानी उसके मलबे में दब गईं। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत मलबे को हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद महारानी को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महारानी के पति बृजपाल का पहले ही निधन हो चुका था। उनके दो बेटे, नेता और मान सिंह, तथा दो बेटियां हैं, जो सभी शादीशुदा हैं। बड़े बेटे नेता ने बताया कि उनकी मां शौच के लिए गई थीं, तभी घर की दीवार गिर गई और काफी देर बाद उन्हें मलबे से निकाला जा सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में जीजा-साले रची लूट की साजिश:पीड़ित का भतीजा निकला मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    लखीमपुर में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक संपन्न:संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति तय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment