Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में विवाहिता की मौत मामले में पति-ससुर गिरफ्तार:मायकेवालों को गांव के लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी थी

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में विवाहिता की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 4 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र के खद्दीपुरवा गांव का है। मृतक की मां कलावती, निवासी टड़ियावां थाना क्षेत्र के बेचे पुरवा ने 11 अप्रैल को इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। उनके अनुसार, उनकी बेटी गीता की पहली शादी करीब 9 वर्ष पहले मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम धनवार निवासी अवधेश से हुई थी, जिनकी तीन साल बाद मृत्यु हो गई थी। इसके बाद गीता ने सुरसा क्षेत्र के खद्दीपुरवा निवासी रामेंद्र से दूसरी शादी की, जिससे उनका एक पुत्र भी है। कलावती का आरोप है कि शादी के बाद से ही रामेंद्र और उसके पिता रघुबरन गीता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते थे। घटना वाली रात गांव के लोगों ने सूचना दी कि गीता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजनों का आरोप है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ही गीता ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में विवाहिता के साथ क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। सुरसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के अनुसार, बुधवार को दोनों आरोपियों- रामेंद्र और रघुबरन को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा ने शुभलेश यादव को सौंपी बरेली की कमान:शिवचरण कश्यप के बाद खाली पद पर हुई ताजपोशी, अखिलेश यादव के करीबी शुभलेश यादव बने बरेली सपा जिलाध्यक्ष
    Next Article
    CSJMU के पत्रकारिता के 18 छात्रों को रोजगार मिला:कानपुर में छात्रों को डिग्री से पहले नौकरी मिली, डिजिटल की समझ ने आगे बढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment